स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, 2017-18

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18 प्रदान किए। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा किस वर्ष स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम लांच किया गया था?
(a) वर्ष 2015
(b) वर्ष 2014
(c) वर्ष 2016
(d) वर्ष 2012
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 18 सितंबर, 2018 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने नई दिल्ली स्थित डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, 2017-18 प्रदान किए।
  • उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2014 में स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम लांच किए जाने के बाद यह पुरस्कार प्रारंभ किया गया था।
  • पुरस्कृत किए जाने वाले 52 स्कूलों में से 37 स्कूल ग्रामीण क्षेत्र के और 15 स्कूल शहरी क्षेत्र के हैं।
  • 45 विद्यालय सरकारी/सरकारी सहायता प्रदत्त और 7 प्राइवेट स्कूल हैं।
  • इनमें से 24 प्राथमिक विद्यालय और 28 माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं।
  • पुरस्कृत किए जाने वाले स्कूलों में 5 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और 2 नवोदय विद्यालय हैं।
  • इसके अलावा, चार राज्यों (पुडुचेरी, तमिलनाडु, गुजरात और आंध्र प्रदेश) तथा नौ जिलों (पुडुचेरी, श्रीकाकुलम, चंडीगढ़, हिसार, कराईकल, लातूर, नेल्लोर, दक्षिण गोवा, बड़ोदरा) को राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से अधिक संख्या में पुरस्कृत स्कूलों के लिए मान्यता प्रमाण-पत्र दिए गए।
  • यह पुरस्कार जल तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उदाहरणीय कार्य करने वाले विद्यालयों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
  • इस वर्ष पहली बार सरकारी और सरकारी सहायता से चलने वाले विद्यालयों के अतिरिक्त प्राइवेट स्कूलों को भी पुरस्कार दिए गए हैं।
  • इस पुरस्कार हेतु स्कूलों की रेटिंग पांच व्यापक मानकों पर पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से की जाती है।
  • यह मानक हैं-(i) जल (ii) शौचालय (iii) साबुन से हाथ धोना, (iv) संचालन और रख-रखाव तथा (v) व्यवहार परिवर्तन तथा क्षमता सृजन।

संबंधित लिंक…
http://www.pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1546572