फाफामऊ, इलाहाबाद में गंगानदी पर नए पुल के निर्माण को मंजूरी

प्रश्न-हाल ही में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा इलाहाबाद के फाफामऊ में गंगा नदी पर नए पुल के निर्माण हेतु संबंधित परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। इस परियोजना के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह मंजूरी 6 जून, 2018 को प्रदान की गई।
(b) इस पुल की लंबाई 9.9 किमी. होगी।
(c) यह पुल 6 लेन का होगा।
(d) इस पुल के निर्माण की अवधि 5 वर्ष निर्धारित है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 6 जून, 2018 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा इलाहाबाद के फाफामऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग-96 पर गंगा नदी पर नए पुल के निर्माण हेतु संबंधित परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।
  • इस पुल की लंबाई 9.9 किमी. होगी और यह पुल 6 लेन का होगा।
  • इसकी निर्माण लागत राशि 1948.25 करोड़ रुपए होगी।
  • इस परियोजना हेतु निर्माण अवधि 3 वर्ष निर्धारित है।
  • इस पुल का निर्माण दिसंबर, 2021 तक पूरा होने की संभावना है।
  • यह नया 6 लेन पुल मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के माध्यम से और नैनी ब्रिज होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-76 से लखनऊ फैजाबाद आने वाले यातायात हेतु लाभकारी होगा।
  • फाफामऊ में गंगा नदी पर बनने वाला यह पुल इलाहाबाद और फरक्का के बीच गंगा नदी पर बनने वाला 29वां पुल होगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.business-standard.com/article/news-cm/cabinet-approves-construction-of-a-new-6-lane-bridge-with-its-approaches-across-river-ganga-at-phaphamau-allahabad-in-uttar-pradesh-118060800199_1.html
https://timesofindia.indiatimes.com/city/allahabad/Six-lane-bridge-to-connect-Sangam-City-with-Lucknow/articleshow/56055358.cms