विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2017

WORLD HAPPINESS REPORT 2017

प्रश्न-हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र निर्वहनीय विकास समाधान नेटवर्क (UNSDSN) द्वारा जारी ‘विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2017’ के अनुसार विश्व के सबसे खुशहाल देशों की सूची में कौन-सा देश प्रथम स्थान पर है?
(a) डेनमार्क
(b) नॉर्वे
(c) आइसलैंड
(d) स्विट्जरलैंड
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20 मार्च, 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र निर्वहनीय विकास समाधान नेटवर्क (UNSDSN) द्वारा पांचवीं ‘विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2017’ (World Happiness Report-2017) जारी की गई।
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी इस महत्वपूर्ण वार्षिक रिपोर्ट का प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ संस्करण क्रमशः वर्ष 2012, 2013, 2015 तथा 2016 में जारी किया गया था।
  • विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट, 2017 की इस सूची में 155 सदस्य देशों को शामिल किया गया है।
  • इस सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत उक्त देशों में लोगों की खुशियों के स्तर को मापने हेतु 6 महत्वपूर्ण निर्धारक कारकों (Key Factors) का प्रयोग किया गया।
  • ये निर्धारक कारक बिंदुवार निम्नवत हैं-
    (i) जीडीपी प्रति व्यक्ति आय (GDP Per Capita)
    (ii) स्वस्थ जीवन प्रत्याशा (Healthy Life Expectancy)
    (iii) सामाजिक स्वतंत्रता (Social Freedom)
    (iv) भ्रष्टाचार का अभाव (Absence of corruption)
    (v) सामाजिक अवलंबन (Social Support) तथा
    (vi) उदारता (Generosity)
  • इस रिपोर्ट के अनुसार विश्व के सबसे खुश देशों की सूची में नॉर्वे प्रथम स्थान पर है।
  • रिपोर्ट में विश्व के शीर्ष दस देशों में नॉर्वे के बाद क्रमागत रूप से डेनमार्क, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, नीदरलैंड्स, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया तथा स्वीडन शामिल हैं।
  • इस सूची में विश्व के प्रमुख विकसित देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका 14वां, यूनाइटेड किंगडम का 19वां, सिंगापुर का 26वां, जर्मनी का 16वां तथा जापान का 51वां स्थान है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, इस सूची में भारत 122वें स्थान पर है।
  • जबकि गतवर्ष भारत इस सूची में 118वें स्थान पर था।
  • भारत के पड़ोसी देशों में चीन को 79वां, पाकिस्तान को 80वां, भूटान को 97वां, बंग्लादेश को 110वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इस प्रकार भारत इस सूची में अपने पड़ोसी देशों से काफी पीछे है।
  • ध्यातव्य हो कि शीर्ष 10 देशों में कोई भी एशियाई देश शामिल नहीं है।
  • सबसे प्रसन्न एशियाई देशों के रूप में इस्राइल को 11वां तथा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 21वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (Central African Republic) विश्व के सबसे प्रशन्न देशों की सूची में अंतिम पायदान पर है। उसका स्थान 155वां है।
  • गौरतलब है कि वर्ष 2012 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की जाने वाली इस रिपोर्ट का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों को अपने नागरिकों की संतुष्टि एवं प्रसन्नता के स्तर को ध्यान में रखते हुए लोक नीतियों के निर्माण हेतु प्रेरित करना है।

संबंधित लिंक
http://worldhappiness.report/ed/2017/
https://s3.amazonaws.com/sdsn-whr2017/HR17-ESv2_updated.pdf