लड़कियों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की घोषणा

Karnataka to give free education to all girls till graduation

प्रश्न-सितंबर, 2017 में किस राज्य सरकार द्वारा कक्षा एक से स्नातक स्तर तक की शिक्षा लड़कियों को मुफ्त में प्रदान करने की घोषणा की गई?
(a) पंजाब
(b) कर्नाटक
(c) तेलंगाना
(d) महाराष्ट्र
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 सितंबर, 2017 को कर्नाटक सरकार ने कक्षा एक से स्नातक स्तर तक की शिक्षा लड़कियों को मुफ्त में प्रदान करने की घोषणा की।
  • यह सुविधा सार्वजनिक और अनुदानित निजी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाली लड़कियों को उपलब्ध होगी।
  • यह योजना आगामी शैक्षणिक वर्ष से लागू होगी।
  • योजनांतर्गत राज्य की लगभग 18 लाख लड़कियां लाभान्वित होंगी।
  • सरकार इस योजना हेतु 110 करोड़ रुपये राशि का फंड जारी करने पर विचार कर रही है।
  • जुलाई, 2017 में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नर्सरी से पीएचडी तक छात्राओं को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की थी।
  • वर्ष 2016 में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने केजी से पीजी स्तर तक की छात्राओं को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की थी।

संबंधित लिंक
http://timesofindia.indiatimes.com/city/bengaluru/karnataka-to-give-free-education-to-all-girls-till-graduation/articleshow/60333091.cms
https://www.thebetterindia.com/114039/karnataka-free-education-girls/