प्रश्न-सह-निवास (को-लिविंग) के लिए भारत के सबसे पसंदीदा शहर ‘मुंबई’ का एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 20 शहरों में कौन सा स्थान है?
(a) चौथा
(b) तीसरा
(c) सातवां
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- सितंबर, 2019 में जारी ‘नाइट फ्रैंक की को-लिविंग इंडेक्स’ में एशिया प्रशांत क्षेत्र के 20 शहरों में मुंबई का पांचवां स्थान है।
- जबकि सह-निवास (को-लिविंग) के लिए भारत की सबसे पसंदीदा जगहों/शहरों में मुंबई ही शीर्ष पर है।
को-लिविंग (सह निवास)
- को-लिविंग में एक स्थान को घर के रूप में बनाकर समान तरह के लोगों को साथ रहने के लिए दिया जाता है।
- इसमें लोग खाने और ड्राइंग रूम जैसे घर के हिस्सों को साझा तौर पर उपयोग करते हैं। इस क्षेत्र में कई घरेलू अंतरराष्ट्रीय कंपनियां कारोबार कर रही हैं।
- संपत्ति सलाहकार फर्म ‘नाइट फ्रैंक’, बाजारों के सफल होने की संभावना के ‘को-लिविंग’ के डेस्टिनेशन (गंतव्य) के रूप में परखता है।
सूची-
- को-लिविंग इंडेक्स के 20 शहरों (एशिया-प्रशांत क्षेत्र) की सूची में भारत के सिर्फ तीन शहर ही शामिल हैं।
- भारत में को-लिविंग एक नया बाजार है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उन शहरों में बहुत लोकप्रिय है जहां रहने की लागत बहुत ज्यादा है।
- सूची में मुंबई के बाद राजधानी दिल्ली 11वें स्थान पर तथा आईटी हब बेंगलुरू 19 वें स्थान पर है।
- 20 शहरों की सूची में बीजिंग शीर्ष पर है।
- जबकि टोक्यो एवं शंघाई क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं।
- सूची में शामिल शीर्ष दस शहर इस प्रकार हैं-बीजिंग>टोक्यो>शंघाई> हांगकांग >मुंबई>शेनजेन> बैंकॉक>सिओल>सिंगापुर>ताइपेई।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindubusinessline.com/news/real-estate/mumbai-among-top-5-cities-in-knight-frank-co-living-index/article29374979.ece
https://www.constructionplacements.com/list-of-the-co-living-space-companies-in-india-2019/