प्रश्न-6 जुलाई‚ 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्न राज्यों में नया राज्यपाल नियुक्त किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल नियुक्त हुए।
(ii) रमेश बैस झारखंड के नए राज्यपाल नियुक्त हुए।
(iii) थावरचंद गहलोत कर्नाटक के नए राज्यपाल नियुक्त हुए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 6 जुलाई‚ 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्न राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति एवं स्थानांतरण को मंजूरी दी।
- मिजोरम के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई को स्थानांतरित करके गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- वह इस पद पर भगत सिंह कोश्यारी का स्थान लेंगे‚ जो अतिरिक्त प्रभार के रूप में राज्यपाल का कार्य कर रहें हैं।
- हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्या को स्थानांतरित करके त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। है।
- वह इस पद रमेश बैस का स्थान लेंगे।
- त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को स्थानांतरित करके झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- इस पद पर वह द्रोपदी मुर्मू का स्थान लेंगे।
- केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- इस पद पर वह वजुभाई वाला का स्थान लेंगे।
- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को स्थानांतरित करके हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- डॉ. हरिबाबू कमभपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- इस पद पर वह पीएस श्रीधरन पिल्लई का स्थान लेंगे।
- मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त हुए।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1733051