प्रश्न-फीफा अंडर-20 विश्वकप–2015 का खिताब जीता है–
(a)सर्बिया
(b) माली
(c)ब्राजील
(d) यूक्रेन
उत्तर–(a)
संबंधित तथ्य
- 30 मई से 20 जून, 2015 के मध्य फीफा अंडर-20 विश्व कप-2015 का आयोजन न्यूजीलैंड में किया गया।
- 20 जून, 2015 को ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में खेले गये विश्व कप के फाइनल मैच में सर्बिया ने ब्राजील को अतिरिक्त समय में (AET-After Extra Time) 2-1 से पराजित कर, कप अपने नाम किया।
- उल्लेखनीय है कि निर्धारित समय सीमा में दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर थीं।
- सर्बिया का नेतृत्व राजकोविक (गोलकीपर) ने तथा ब्राजील का नेतृत्व डोरिया ने किया।
- इस प्रतियोगिता में 24 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनके मध्य कुल 52 मैच खेला गया।
- वितरित किये गये पुरस्कारों का विवरण निम्नवत् है-
- एडिडास गोल्डन बॉल-एडेमा ट्रओर (माली)
- एडिडास सिल्वर बॉल-डानिलो (ब्राजील)
- एडिडास ब्रोन्ज बॉल-सर्गेज मिलिनकोविक
- एडिडास गोल्डन बूट-विक्टर कावोलेको (यूक्रेन)
- एडिडास सिल्वर बूट-बेंसे मर्वो (हंग्री)
- एडिडास ब्रोन्ज बूट-मर्क स्टेनडेरा (जर्मनी)
- गोल्डन ग्लोव-प्रेड्रैग राजकोविक (सर्बिया)
- फीफा फेयर प्ले अवॉर्ड-यूक्रेन
- उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट में सर्वाधिक-5-5 गोल हंग्री के बेसे मर्वो और यूक्रेन के विक्टर कोवालेंको ने किया। लेकिन विक्टर कोवालेंको को टाप स्कोरर की श्रेणी प्रदान की गयी।
- टूर्नामेंट में सर्वाधिक 18 गोल जर्मनी ने किया।
- उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में फीफा अंडर-20 विश्व कप का आयोजन दक्षिण कोरिया में किया जायेगा।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.fifa.com/u20worldcup/
http://www.fifa.com/u20worldcup/awards/index.html
http://www.fifa.com/u20worldcup/matches/
Nice