प्रश्न-हाल ही में कालाहांडी संवाद किस राज्य में आयोजित किया गया?
(a) पश्चिम बंगाल
(b) छत्तीसगढ़
(c) ओडिशा
(d) झारखंड
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 28-30 सितंबर, 2018 तक ओडिशा के कालाहांडी जिले के भवानीपटना में कालाहांडी संवाद का आयोजन किया गया।
- इसका उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया।
- यह कालाहांडी जिले के विकास पर आयोजित एक वैश्विक सम्मेलन था।
- इस मंच से मुख्यमंत्री ने इस जिले के लिए कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
- इसका उद्देश्य विकास संवाद और गतिविधियों में युवाओं को शामिल करना था।
- कालाहांडी संवाद के अध्यक्ष सुजीत कुमार थे।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कालाहांडी के लोगों को, जिले को ओडिशा की हरी टोकरी (Green Basket) बनाने के लिए बधाई दी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक…
http://www.kalahandidialogue.org/
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/naveen-inaugurates-kalahandi-dialogue-conclave-118092801213_1.html