प्रश्न-6 जनवरी, 2017 को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 1992
(b) वर्ष 1990
(c) वर्ष 2003
(d) वर्ष 1998
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 6 जनवरी, 2017 को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी का निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।
- उनका जन्म 18 अक्टूबर, 1950 में अम्बाला (हरियाणा) में हुआ था।
- वह वर्ष 1973 में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) से स्नातक हुए थे।
- उन्होंने वर्ष 1976 में मराठी नाटक पर आधारित फिल्म ‘धासीराम कोतवाल’ ( मराठी) से अपने करियर की शुरूआत की थी।
- ‘आक्रोश’, ‘अर्धसत्य’, ‘आरोहण’, ‘मिर्च मसाला’, ‘मंडी’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘गांधी’, ‘नरसिम्हा’, एवं ‘आस्था’ आदि उनकी कुछ प्रमुख फिल्में थी।
- उन्हें वर्ष 1981 में फिल्म ‘आरोहण’ के लिए तथा वर्ष 1983 में फिल्म ‘अर्ध सत्य’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ तथा वर्ष 2009 में ‘फिल्म फेयर लाइफटाइम एचीमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था।
- उन्होंने बॉलीवुड के अलावा ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान दिया था।
- वर्ष 1999 में उन्हें फिल्म ‘ईस्ट इज ईस्ट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के बॉफ्टा अवॉर्ड हेतु नामित किया गया था।
- ब्रिटेन ने इन्हें वर्ष 2004 में ब्रिटिश फिल्म उद्योग में योगदान के लिए मानद ओबीई (Order of the British Empire) सम्मान से सम्मानित किया था।
- फिल्म क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान हेतु केंद्र सरकार ने उन्हें वर्ष 1990 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया था।
संबंधित लिंक
https://twitter.com/PMOIndia/status/817221430974652416?ref_src=twsrc%5Etfw
http://www.imdb.com/name/nm0700875/
http://www.bbc.com/news/world-asia-india-38527232
http://www.bbc.com/news/world-asia-india-38527232