प्रश्न-23 मार्च, 2019 को 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड, 2019 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
(a) राजी
(b) अंधाधुन
(c) पदमावत
(d) बधाई हो
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 23 मार्च, 2019 को 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड वितरण समारोह का आयोजन जियो गार्डेन, बीकेसी मुंबई में किया गया।
- पुरस्कार वितरण समारोह में वितरित प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म-राजी।
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स)-अंधाधुन।
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-रणबीर कपूर (फिल्म-संजू)।
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-आलिया भट्ट (फिल्म-राजी)।
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स)-रणबीर सिंह (फिल्म-पदमावत) एवं आयुष्मान खुराना (फिल्म-अंधाधुन)।
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स)-नीना गुप्ता (फिल्म-बधाई हो)।
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-मेघना गुलजार (फिल्म-राजी)।
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-गजराज राव (फिल्म-बधाई हो) एवं विक्की कौशल (फिल्म-संजू)।
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-सुरेखा सिकरी (बधाई हो)।
- सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम-संजय लीला भंसाली (फिल्म-पद्मावत)।
- सर्वश्रेष्ठ गीतकार-गुलजार, (फिल्म-राजी, गीत-ये वतन)।
- सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक-अरिजीत सिंह (फिल्म-राजी, गीत-ये वतन)।
- सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका-श्रेया घोषाल (फिल्म-पद्मावत, गीत-घूमर)
- सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड-प्लस माइनस
- लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-श्रीदेवी (मरणोपरांत)
- सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के 50 वर्ष का अवॉर्ड-हेमा मालिनी।
- फिल्म संगीत में आगामी प्रतिभा के लिए आरडी बर्मन पुरस्कार-नीलाद्रि कुमार (लैला मजनू)।
- सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक-अमर कौशिक (स्त्री)।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…