2022 तक 175 गीगावाट अक्षय ऊर्जा उत्पादन

175 GW renewable energy generation by 2022

प्रश्न-9 अक्टूबर, 2019 को किस मंत्रालय ने यह घोषणा की कि वर्ष 2022 तक भारत 175 गीगावाट अक्षय ऊर्जा उत्पादन लक्ष्य प्राप्त कर लेगा?
(a) वित्त मंत्रालय
(b) सूचना प्रसारण मंत्रालय
(c) विद्युत और अक्षय ऊर्जा मंत्रालय
(d) प्रधानमंत्री कार्यालय
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 9 अक्टूबर, 2019 को केंद्रीय विद्युत और अक्षय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह ने दावा किया कि भारत वर्ष 2022 तक 175 गीगावाट अक्षय ऊर्जा उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा।
  • अब तक भारत में 83 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है।
  • लगभग 29 गीगावाट अक्षय ऊर्जा की स्थापना पर कार्य प्रगति पर है।
  • इस प्रकार अक्षय ऊर्जा का उत्पाद 112 गीगावाट तक पहुंच जाएगा।
  • साथ ही 30 गीगावाट के लिए नीलामी प्रक्रिया चल रही है।
  • 175 गीगावाट के अक्षय ऊर्जा लक्ष्य में 100 गीगावाट सौर ऊर्जा से, 60 गीगावाट पवन ऊर्जा से, 10 गीगावाट बायोमास ऊर्जा से तथा 5 गीगावाट लघु पनबिजली से शामिल है।
  • स्वदेशी नवीकरणीय संसाधनों के बढ़ते उपयोग से महंगे आयातित फॉसिल ईंधनों पर भारत की निर्भरता में कमी आने का अनुमान है।
  • उल्लेखनीय है कि 12 मई, 2015 को अक्षय ऊर्जा मंत्रालय ने भारत सरकार की व्यय वित्त समिति से वर्ष 2022 तक 100 गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए वित्तीय सहायता के लिए प्रस्ताव भेजा था।
  • नीति आयोग ने जून, 2015 में इसके लिए एक विशेषज्ञ समूह बनाया था।
  • इस विशेषज्ञ समूह ने वर्ष 2022 तक 175 गीगावाट अक्षय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य नियत किया था।
  • ध्यातव्य है कि 23 सितंबर, 2019 को संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक 175 गीगावाट लक्ष्य के प्राप्त करने के साथ वर्ष 2030 तक 450 गीगावाट अक्षय ऊर्जा उत्पादन की घोषणा की थी।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://niti.gov.in/writereaddata/files/175-GW-Renewable-Energy.pdf