AIBA विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2017

Aiba world boxing championship, 2017

प्रश्न-2 सितंबर को जर्मनी में संपन्न AIBA विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए एकमात्र कांस्य पदक किसने जीता?
(a) शिव थापा
(b) मनोज थापा
(c) विकास यादव
(d) गौरव बिधुरी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 2017 AIBA विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप हैम्बर्ग, जर्मनी में संपन्न। (25 अगस्त-2 सितंबर, 2017)
  • 85 देशों के 279 मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया।
  • क्यूबा ने 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक सहित कुल 7 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • उज्बेकिस्तान चैंपियनशिप में कुल 6 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा।
  • इनमें एक स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।
  • चैंपियनशिप में भारत 1 कांस्य पदक जीतकर संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर रहा।
  • भारत के लिए एकमात्र कांस्य पदक गौरव बिधुरी ने बैंटमवेट स्पर्धा (56kg.) में जीता।
  • गौरव स्पर्धा के सेमीफाइनल में अमेरिका के ड्यूक रागन से पराजित हो गए थे।

संबंधित लिंक
http://d152tffy3gbaeg.cloudfront.net/2017/07/ROOT-C95.pdf
http://d152tffy3gbaeg.cloudfront.net/2017/07/ROOT-C93.pdf
http://www.aiba.org/hamburg2017/http://www.aiba.org/hamburg2017/