बी.एस.IV का पालन करने वाली पहली कंपनी

Previous View All BAJAJ AUTO FIRST TO COMPLY WITH BS IV EMISSION NORMS

प्रश्न-बीएस IV उत्सर्जन मानकों में निम्नलिखित में से किस/किन प्रदूषकों को शामिल किया गया है?
(1) कार्बन-डाई आक्साइड
(2) नाइट्रोजन के आक्साइडस
(3) हाइड्रो-कार्बन्स
(4) कार्बन-मोनो-ऑक्साइड
(5) काणिकीय पदार्थ (PM)

(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 2, 3, 4 और 5
(c) केवल 3, 4 और 5
(d)1, 2, 3, 4 और 5 सभी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 फरवरी, 2017 को ‘बजाज ऑटो’ द्वारा घोषणा की गई कि जनवरी, 2017 से उसके द्वारा बनाए गये सभी वाहन (दो-पहिया और तीन-पहिया) बी.एस.IV (भारत स्टेज-IV) उत्सर्जन मानक के अनुकूल होंगे।
  • इस प्रकार ‘बजाज ऑटो’ पूरी तरह से बी.एस. IV उत्सर्जन मानकों के अनुरूप वाहन निर्माण करने वाली देश की पहली कंपनी हो गयी है।
  • उल्लेखनीय है केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बी.एस.III उत्सर्जन मानक वाले वाहनों को रजिस्टर करने, उनके निर्माण एवं बिक्री को 1 अप्रैल, 2017 से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
  • केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भारत सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
  • यह बोर्ड आंतरिक दहन कक्षों (इंजनों) से निकलने वाले वायु-प्रदूषकों की मात्रा को विनियमित करने के लिए बी.एस.उत्सर्जन मानकों का निर्धारण करता है।
  • बी.एस. IV उत्सर्जन मानकों के लिए कार्बन-मोनो-ऑसाइड (Co), हाइड्रो कार्बन्स (HC) नाइट्रोजन के ऑक्साइड्स (NOx) और कणिकीय पदार्थों (PM) को शामिल किया गया है, जबकि कार्बन-डाईआक्साइड (CO2) को इसमें शामिल नहीं किया जाता है।
  • भारत में सर्वप्रथम बीएस IV उत्सर्जन मानक अप्रैल, 2010 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित देश के 14 शहरों में लागू किया गया था।

संबंधित लिंक
http://www.motownindia.com/Bureau/Corporate-News/1075/Bajaj-Auto-first-to-comply-with-BS-IV-emission-norms-Motown-India-Bureau
https://in.finance.yahoo.com/news/extension-bs-iv-emission-norms-122750721.html
http://indiatoday.intoday.in/story/bs-iv-norms-bajaj-says-call-for-deadline-extension-illogical/1/883784.html