9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2023

प्रश्न – 21 जून, 2023 को ‘9 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) इस वर्ष इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) -‘‘मानवता के लिए योग’’ था।
(2) इस वर्ष इस दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जबलपुर (मध्य प्रदेश) किया गया।
उपर्युक्‍त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) उपर्युक्‍त में से कोई नहीं
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिवस के अवसर पर न्‍यूयॉर्क (यूएसए) स्थित संयुक्‍त राष्ट्र मुख्यालय से योग के वैश्विक उत्‍सव का नेतृत्‍व किया।
  • इस वर्ष आयुष मंत्रालय द्वारा वर्कस्पेस (कार्यस्थल) पर वाई-ब्रेक (योगा ब्रेक) भी शुरू किया गया।
  • जिसका उद्देश्य कार्यस्थल पर तनाव को कम करना, तरोताजा करना और रि-फोकस करना है।
  • साथ ही वाई-ब्रेक @ वर्कस्पेस-योगा इन चेयर की शुरूआत की गई।
  • इस दिवस के अवसर पर हजारो दिव्यांगजनों ने योगसन कर ‘वर्ल्ड दिव्यांगजनों ने योगासन कर ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया।
  • न्‍यूयॉर्क स्थित संयुक्‍त राष्ट्र मुख्यालय में 135 देशों के नागरिकों ने योगाभ्यास कर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाया।
  • गुजरात के सूरत शहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक साथ एक ही स्थान पर 1.53 लाख लोगों ने योगाभ्यास कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pharmaceuticals.gov.in/important-document/9th-international-day-yoga-21st-june-2023-regarding#:~:text=9th%20International%20Day%20of%20Yoga%20on%2021st%20June%2C%202023%20%2D%20regarding.