7वां सम्प्रीति (SAMPRITI)-2017 संयुक्त सैन्य अभ्यास

Indo-Bangladesh Exercise ‘SAMPRITI 2017’

प्रश्न-6-18 नवंबर, 2017 के मध्य 7वां सम्प्रीति (SAMPRITI)-2017 संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास किन देशों के मध्य संपन्न हुआ?
(a) भारत-नेपाल
(b) भारत-श्रीलंका
(c) भारत-बांग्लादेश
(d) भारत-मंगोलिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6-18 नवंबर, 2017 के मध्य 7वां सम्प्रीति (SAMPRITI)-2017 संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास भारत-बांग्लादेश के मध्य काउंटर इनसरजेंसी एंड जंगल वारफेयर स्कूल, वेरेंगटे, मिजोरम में संपन्न हुआ।
  • इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के बीच पारस्परिक सहयोग के पहलुओं को मजबूत बनाना और उनका विस्तार करना है।
  • साथ ही संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के अंतर्गत विद्रोही और आतंकवादियों गतिविधियों से निपटने के लिए मिलकर कार्य करना है।
  • इस युद्धाभ्यास को गजराज कोर की रेड हॉर्न्स डिवीजन के तत्वावधान में किया गया और इसमें कमांड पोस्ट अभ्यास (CPX) और फील्ड ट्रेनिंग अभ्यास (FTX) शामिल था।
  • युद्धाभ्यास के दौरान बांग्लादेश सेना के 38 ईस्ट बंगाली रेजीमेंट और भारतीय सेना की महार रेजीमेंट के जवानों ने अपनी-अपनी सेनाओं का प्रतिनिधित्व किया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173572
http://pib.nic.in/newsite/printrelease.aspx?relid=173614