36वां आसियान शिखर सम्मेलन

36th ASEAN Summit 26 June 2020

प्रश्न-26 जून, 2020 को 36वां आसियान शिखर सम्मेलन वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कहां आयोजित हुआ?
(a) हनोई
(b) दोहा
(c) सिंगापुर
(d) दा नांग
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 26 जून, 2020 को 36वां आसियान शिखर सम्मेलन (36th ASEAN Summit) वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हनोई, वियतनाम में आयोजित हुआ।
  • इस सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme) था-“Cohesive and Responsive ASEAN”।
  • इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 महामारी प्रतिक्रिया, महामारी के बाद रिकवरी और भागीदारों के साथ भविष्य में सहयोग पर था।
  • इससे पूर्व यह सम्मेलन अप्रैल, 2020 में वियतनाम के दा नांग में होने वाला था, जिसे कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।
  • आसियान के बारे में
  • यह दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों-(इंडोनेशिया, थाइलैंड, सिंगापुर, फिलीपींस, मलेशिया, वियतनाम, ब्रुनेई, कंबोडिया, म्यांमार और लाओस) का एक समूह है।
  • स्थापना- वर्ष 1967
  • मुख्यालय- जकार्ता (इंडोनेशिया)

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://asean.org/chairmans-statement-36th-asean-summit-26-june-2020-cohesive-responsive-asean/
https://asean.org/storage/2020/06/Chairman-Statement-of-the-36th-ASEAN-Summit-FINAL.pdf