29वां मूर्ति देवी पुरस्कार

प्रश्न-हाल ही में भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा 29वें मूर्तिदेवी पुरस्कार-2015 से किस लेखक को सम्मानित किया गया?
(a) जयंत परमार
(b) डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी
(c) प्रो. कोलकलुरी इनोच
(d) प्रो. वीरसागर जैन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 29 सितंबर, 2016 को भारतीय ज्ञानपीठ समिति द्वारा प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित 29वां मूर्तिदेवी पुरस्कार -2015 तेलगू लेखक एवं प्रख्यात विद्वान प्रो. कोलकलुरी इनोच को प्रदान किया गया।
  • यह पुरस्कार इनको इनके द्वारा लिखित उपन्यास अनंत जीवनम के लिए प्रदान किया गया है।
  • ध्यातव्य है कि अनंत जीवनम उपन्यास का प्रकाशन वर्ष 2009 में हुआ था।
  • इस उपन्यास में रायलसीमा के कमजोर, दलित एवं सामान्य मनुष्य के चक्रवात से संघर्ष का वर्णन किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार के तहत चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि, सरस्वती देवी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
  • वर्ष 2014 का 28वां मूर्तिदेवी पुरस्कार हिन्दी के वरिष्ठ साहित्य समालोचक डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी को प्रदान किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://timesofindia.indiatimes.com/india/Telugu-author-Kolakaluri-Enoch-bags-Moortidevi-Award/articleshow/54594317.cms
http://www.sakshipost.com/news/2016/09/30/prof-kalakaluri-enoch-bags-moorti-devi-award-for-anantajivanam
http://english.newsmirchi.in/telugu-author-kolakaluri-enoch-bags-moortidevi-award/
http://www.avkf.org/BookLink/display_author_books.php?author_id=29