10वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव, 2019

rashtriya sanskriti mahotsav 2019
प्रश्न-14-21 अक्टूबर, 2019 के मध्य 10वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?
(a) असम
(b) मणिपुर
(c) मध्य प्रदेश
(d) राजस्थान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 14-21 अक्टूबर, 2019 के मध्य 10वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (Rashtriya Sanskriti Mahotsav), 2019 मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया।
  • इस महोत्सव का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत किया गया।
  • इस महोत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश राज्य के 3 शहरों जबलपुर (14-15 अक्टूबर), सागर (16-17 अक्टूबर, 2019) तथा रीवा (20-21 अक्टूबर, 2019) में किया गया।
  • इस महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन द्वारा जबलपुर में किया गया था।
  • राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव, 2019 में असम, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, गोवा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल, जम्मू-कश्मीर, लेह, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र पंजाब एवं पश्चिम बंगाल इत्यादि जैसे राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के कलाकार भाग ले रहे हैं।
  • ज्ञातव्य है कि इस महोत्सव की संकल्पना वर्ष 2015 में की गई थी।
  • ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम’ विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों के बीच सद्भाव को बढ़ाने के लिए 31 अक्टूबर, 2016 को आरंभ किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.aninews.in/news/national/general-news/10th-rashtriya-sanskriti-mahotsav-to-be-held-in-jabalpur-from-oct-14-2120191013201124/

http://www.uniindia.com/prahlad-patel-to-inaugurate-10th-rashtriya-sanskriti-mahotsav-on-oct-14-in-jabalpur/india/news/1757713.html

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=193769

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1587982