हैयांग-2D उपग्रह

प्रश्न-निम्नलिखित में से किस देश ने हाल ही में हैयांग-2D (Haiyang-2D) नामक एक नया महासागर निगरानी उपग्रह‚ कक्षा में प्रक्षेपित किया है?
(a) जापान
(b) उत्तर कोरिया
(c) चीन
(d) दक्षिण कोरिया
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 19 मई‚ 2021 को चीन ने हैयांग-2D नामक एक नए महासागर निगरानी (OCean Monitoring) उपग्रह को निर्धारित कक्षा में प्रक्षेपित किया।
  • इस उपग्रह को लांग मार्च-4B रॉकेट द्वारा उत्तर-पश्चिमी चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया।
  • चीन द्वारा यह उपग्रह हर मौसम में‚ और चौबीसों घंटे समुद्रीय पर्यावरण के लिए निगरानी प्रणाली तैयार करने के उद्देश्य से प्रक्षेपित किया गया है।
  • इसका उपयोग समुद्री आपदाओं पर पूर्व चेतावनी देने के लिए किया जाएगा।
  • चीन हैयांग शृंखला के तीन उपग्रहों HY-2B, HY-2C तथा HY-2D की सहायता से उपग्रहों की एक कॉन्सटैलेशन (Constallation) तैयार कर रहा है।
  • यह Constallation देश को समुद्री आपदाओं की पूर्व चेतावनी तथा इनकी संभावनाओं का पता लगाने में सहायक होगी।
  • यह उपग्रह प्रणाली महासारीय संसाधनों के सतत विकास और उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ वैश्विक जलवायु परिवर्तन एवं महासागर अनुसंधान के लिए प्रभावी प्रतिक्रिया को भी बढ़ावा देगी।
  • हैयांग-2D (Yu-2D) उपग्रह को चाइना एकेडमी ऑफ स्पेस टेव्नâोलॉजी द्वारा विकसित किया गया है।
  • चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने मईं‚ 202 में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की‚ जब उसने मंगल ग्रह पर एक अंतरिक्ष यान उतारा।
  • मंगल की सतह पर सफलतापूर्वक रोवर उतारने के साथ ही चीन अमेरिका (USA) के बाद लाल ग्रह पर रोवर उतारने वाला विश्व का दूसरा देश बन गया है।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/science/china-successfully-launches-new-ocean-observation-satellite/article34593907.ece

https://economictimes.indiatimes.com/news/international/world-news/china-successfully-launches-new-ocean-observation-satellite/articleshow/82762360.cms?from=mdr