हरित कृषि परियोजना का शुभारंभ

प्रश्न-हाल ही में भारत सरकार द्वारा किसके सहयोग से एक कृषि परियोजना का शुभारंभ किया गया है?
(a) खाद्य एवं कृषि संगठन
(b) विश्व केंद्र
(c) एशियाई विकास बैंक
(d) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • भारत सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के सहयोग से एक कृषि परियोजना का शुभारंभ किया गया है।
  • परियोजना का उद्देश्य जैवविविधता एवं वनों के संरक्षण के माध्यम से कृषि क्षेत्र में परिवर्तनकारी बदलाव करना है।
  • परियोजना के लिए वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF) द्वारा 33.5 मिलियन डॉलर का अनुदान दिया जाएगा।
  • परियोजना का कार्यान्वयन भारत सरकार के कृषि मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा किया जाएगा।
  • परियोजना का लक्ष्य जैवविविधता संरक्षण मृदा अपरदन, जलवायु परिवर्तन उपशमन और टिकाऊ वन प्रबंधन के माध्यम से वैश्विक पर्यावरणीय लाभों के सृजन के लिए कृषिगत उत्पादन में परिवर्तन करना है।
  • परियोजना का कार्यान्वयन मध्य प्रदेश, मिजोरम, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पांच स्थलों पर किया जाएगा।

संबंधित लिंक…
https://timesofindia.indiatimes.com/business/india-business/govt-fao-launch-green-agri-project-in-5-states-with-usd-33-5-mn-grant/articleshowprint/65861612.cms