हमराज ऐप

humraz app

प्रश्न-‘हमराज’ ऐप किसके द्वारा विकसित किया गया है?
(a) पर्यटन मंत्रालय
(b) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
(c) भारतीय सेना
(d) राष्ट्रीय सूचना केंद्र
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • भारतीय सेना द्वारा ‘हमराज’ नामक एक मोबाइल ऐप्लिकेशन विकसित किया गया है। (अगस्त, 2017 में)
  • इस ऐप के माध्यम से सेवारत सैनिक अपनी तैनाती और पदोन्नति जैसे विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके अलावा इसके माध्यम से सैनिक अपनी मासिक वेतन पर्ची और फॉर्म 16 को भी देख सकते हैं और उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • सेना द्वारा विकसित यह ऐप जूनियर कमीशन प्राप्त अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों को सूचना के त्वरित संचार हेतु जल्द लांच किया जाएगा।
  • सुरक्षा कारणों से ऐप का इंस्टॉलेशन आधारकार्ड के विवरण के सत्यापन से जोड़ा गया है।
  • आधार विवरण सेना के डेटाबेस (राष्ट्रीय सूचना केंद्र) एनआईसी क्लाउड (NIC Cloud) से सत्यापित होगा और उन्हें पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड दिया जाएगा।

संबंधित लिंक
https://apps.mgov.gov.in/descp.do?appid=1430&param=app
http://timesofindia.indiatimes.com/india/army-launches-app-for-soldiers/articleshow/59886774.cms