स्वदेश दर्शन योजना के तहत पहली जनजातीय सर्किट परियोजना

First project under the Swadesh Darshan Scheme the ‘North East Circuit: Imphal & Khongjom’ in Manipur will be inaugurated tomorrow;

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य में स्वदेश दर्शन योजना के तहत पहली जनजातीय सर्किट परियोजना का उद्घाटन किया गया?
(a)  छत्तीसगढ़
(b) नगालैंड
(c)  तेलंगाना
(d) ओडिशा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 14 सितंबर, 2018 को गैंग्रेल, छत्तीसगढ़ में केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री के.जे. अल्फोंस द्वारा स्वदेश दर्शन योजना के तहत पहली जनजातीय सर्किट परियोजना का उद्घाटन किया गया।
  • यह परियोजना ‘जनजातीय सर्किट का विकासः जशपुर-कुंकुरी -कमलेश्वरपुर मैनपाट -महेशपुर-कुरदर-सरोधादादर-गंगरेल-कोण्डागांव-नथियानवागांव-जगतपुर-चित्रकोट-तीरथगढ़ हैं।
  • यह देश में स्वदेश दर्शन योजना के तहत उद्घाटित दूसरी परियोजना है।
  • उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त, 2018 को मणिपुर की राज्यपाल डॉ. नजमा ए. हेपतुल्ला द्वारा स्वदेश दर्शन योजना के तहत पहली परियोजना ‘उत्तर पूर्व सर्किट : इम्फाल और खोंगजोम’ का उद्घाटन किया गया था।
  • फरवरी, 2016 में पर्यटन मंत्रालय द्वारा 99 करोड़ रुपये की लागत की जनजातीय सर्किट परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई।
  • ध्यातव्य है कि स्वदेश दर्शन योजना पर्यटन मंत्रालय की प्रमुख परियोजनाओं में से एक है।
  • स्वदेश दर्शन योजना का शुभारंभ 2014-15 में किया गया था।
  • v  अब तक पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन योजना के तहत 31 राज्यों एवं संघ राज्यक्षेत्रों की 5997.47 करोड़ रुपये मूल्य की 74 परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई है।
  • वर्ष 2018 में उक्त परियोजनाओं में से 30 परियोजनाओं के पूरा होने का अनुमान है।
  • मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन योजना के जनजातीय सर्किट विषय के तहत नगालैंड, तेलंगाना एवं छत्तीसगढ़ राज्यों की 381.37 करोड़ रुपये की 4 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

संबंधित लिंक…
http://dprcg.gov.in/post/1536919456/%E0%A4%A7%E0%A4%AE%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A5%80_:__%E2%80%99%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%AC%E0%A4%B2_%E0%A4%9F%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AE_%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E2%80%99_%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%BE_%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B2_%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82_%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4_:_%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B2_%E0%A4%95%E0%A5%80_%E0%A4%96%E0%A5%82%E0%A4%AC%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80_%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6_%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82_%E0%A4%AB%E0%A5%88%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%97%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF_%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80_%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80_%E0%A4%95%E0%A5%87.%E0%A4%9C%E0%A5%87.%E0%A4%85%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%AB%E0%A5%89%E0%A4%82%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8
http://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=181868