स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स, 2020

louis hamilton

प्रश्न-16 अगस्त, 2020 को संपन्न स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स, 2020 का खिताब किसने जीता?
(a) लुईस हैमिल्टन
(b) चार्ल्स लेकलर्क
(c) वाल्टेरी बोट्टास
(d) मैक्स वर्सटाप्पेन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 16 अगस्त, 2020 को फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप, 2020 की 6वीं रेस स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स मोंट मेलो, स्पेन में संपन्न हुई।
  • प्रतियोगिता परिणाम
  • विजेता-लुईस हैमिल्टन (यू.के.) टीम मर्सिडीज
  • रेड बुल के चालक मैक्स वर्सटाप्पेन (नीदरलैंड्स) दूसरे स्थान पर रहे।
  • मर्सिडीज के चालक वाल्टेरी बोट्टास (फिनलैंड) तीसरे स्थान पर रहे।
  • लुईस हैमिल्टन की यह फॉर्मूला वन कैरियर की 88वीं जीत हैं।
  • हैमिल्टन अब माइकल शूमाकर (91 जीत) के फॉर्मूला वन में सर्वाधिक जीत के रिकॉर्ड से 3 जीत पीछे हैं।
  • इस जीत के साथ ही हैमिल्टन ने ड्राइवरों की अंकतालिका में 37 अंक की बढ़त हासिल कर ली है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.formula1.com/en/racing/2020/Spain.html

https://www.formula1.com/en/results.html/2020/races/1050/spain/race-result.html