सुप्रसिद्ध कुडमी कोंकड़ी लोक कलाकार का निधन

Konkani folk artiste Gopal Gowda passes away
प्रश्न-निम्न में से कौन-सा कथन कोंकड़ी भाषा से संबंधित नहीं है?
(a) कोंकड़ी भाषा गोवा, महाराष्ट्र के दक्षिणी भाग, कर्नाटक का उत्तरी भाग तथा केरल के कुछ भागों में बोली जाती है।
(b) कोंकड़ी भाषा, भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है।
(c) गोवा को राज्य का दर्जा मिलने के बाद देवनागरी लिपि में कोंकड़ी को वहां की राजभाषा घोषित किया गया है।
(d) राजनैतिक तौर पर कोंकड़ी भाषा को अपनी पहचान बनाने के लिए मराठी भाषाा से काफी संघर्ष नहीं करना पड़ा है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 2 अक्टूबर, 2019 को कोंकड़ी के प्रसिद्ध लोक कलाकार एम. गोपाल गौडा का हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वह 64 वर्ष वर्ष के थे।
  • कुडमी कोंकड़ी लोक साहित्य के उत्थान हेतु किए गए योगदान के दृष्टिगत एम. गोपाल गौडा को कोंकड़ी साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2002 में ‘‘जनपद प्रशास्त पुरस्कार’, वर्ष 2014 में दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन द्वारा ‘राज्योत्सव’ पुरस्कार तथा सन् 2017 में मांड शोभनम् पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
  • राजनैतिक तौर पर कोंकड़ी भाषा को अपनी पहचान बनाने हेतु मराठी भाषा से काफी संघर्ष करना पड़ा था।

लेखक-रामकरन चौरसिया

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.udayavani.com/english-news/well-known-kudmi-konkani-folk-artiste-gopal-gowda-no-more

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/konkani-folk-artiste-gopal-gowda-passes-away-119100200748_1.html