सुपर कम्प्यूटर परम प्रवेग

प्रश्न-फरवरी‚ 2022 में भारत के किस संस्थान में सुपर कंप्यूटर परम-प्रवेग को इंस्टाल किया गया है?
(a) I ISc बंगलुरू
(b) IIT कानपुर
(c) IIT खड़गपुर
(d) IIT दिल्ली
उत्तर—(c)

  • फरवरी‚ 2022 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बंगलुरू ने एक नया सुपर कम्प्यूटर ‘परम प्रवेग’ (Param Pravega) इंस्टाल किया।
  • इस सुपर कम्प्यूटर को नेशनल सुपरकम्प्यूटर मिशन (National Super Computer Mission) के अंतर्गत इंस्टाल किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरू के पास वर्ष 2015 से एक सुपरकंप्यूटर सहस्र T (Sahasra T) विद्यमान है।
  • इस सुपर कम्प्यूटर का उद्देश्य विज्ञान के नये-नये शोधों को अंजाम देना है।
  • इसके अतिरिक्त यह सुपरकम्प्यूटर अत्यधिक संग्रहण क्षमता एवं तकनीकी के कारण शोधकताओं के लिये नये नवाचारों के मार्ग को प्रशस्त करेगा।
  • इस सुपरकंप्यूटर की क्षमता 3-3 पेटाफ्लॉप्स है।
  • 1 पेटाफ्लॉप एक करोड़ शंख (quadrillion) आपरेशन प्रति सेंकड के बराबर होता है।
  • इस सुपरकंप्यूटर को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने डिजाइन किया है।
  • इस सुपरकंप्यूटर में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर पुर्जों का निर्माण भारत में ही किया गया है।
  • इस कंप्यूटर में हेट्र्रोजोनस नोड्‌स (Heterogenous Nodes) के मित्रण का इस्तेमाल किया गया है।
  • इस सुपरकंप्यूटर में इंटेल जीऑन कैस्कंड लेक CPU नोड्‌स तथा एनवीडिया (NVIDIA) टेस्ला V100 GPU नोड्‌स इस्तेमाल भी किया गया है।
  • इस सुपरकंप्यूटर में दो मास्टर नोड‚ 11 लॉगिन नोड‚ दो फायरवॉल नोड‚ चार मैनेजमेंट नोड‚ एक NIS नोड एवं 624 कंप्यूट CPU + GPU नोड्‌स शामिल हैं।
  • उल्लेखनीय है कि नेशनल सुपरकंप्यूटर मिशन (NSM) के अंतर्गत जुलाई‚ 2021 से फरवरी‚ 2022 तक IIT हैदराबाद‚ नवी-मोहाली‚ CDAC- बंगलुरू एवं IIT कानपुर में सुपरकंप्यूटर इंस्टाल किये जा चुके हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1800356