सुनामी से इंडोनेशिया प्रभावित

प्रश्न-निम्न कथनों पर विचार करें-
1. दिसंबर, 2018 में इंडोनेशिया में आए सुनामी से जावा एवं सुमात्रा द्वीप व्यापक रूप से प्रभावित हुए।
2. इंडोनेशिया के ‘द रिंग्स ऑफ फायर’ परिक्षेत्र में स्थित होने के कारण ‘भूकंप’ एवं ‘ज्वालामुखी विस्फोट’ सामान्य बात है।
3. ‘द रिंग्स ऑफ फायर’ प्लेट टेक्टोनिक्स का प्रत्यक्ष परिणाम है।
4. ‘सुनामी’ जापानी भाषा का शब्द है। उपर्युक्त तथ्यों के आलोक में निम्न में कौन-सा/से विकल्प सत्य है/हैं :
(a) 1 तथा 2
(b) 2 तथा 3
(c) 3 तथा 4
(d) 1, 2, 3 एवं 4
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • दिसंबर, 2018 में इंडोनेशिया के जावा एवं सुमात्रा द्वीप पर आई सुनामी से व्यापक पैमाने पर धन-जन की हानि हुई।
  • अनक क्राकटाउ द्वीप पर ज्वालामुखी के फटने के कारण सुण्डा जलडमरुमध्य में सुनामी ने दस्तक दी।
  • जलडमरुमध्य के दोनों किनारों पर स्थित जावा एवं सुमात्रा द्वीप व्यापक रूप से प्रभावित हुए।
  • ध्यातव्य है कि इसी वर्ष सितंबर माह में भी इंडोनेशिया में सुनामी आई थी, जिससे सुलावेसी द्वीप बुरी तरह से प्रभावित हुआ था।
  • यद्यपि कि पानी के भीतर चट्टानों के खिसकने के बाद आए भूकंप से सुनामी की चेतावनी दी जाती है।
  • यह चेतावनी ‘बुई डिवाइस’ द्वारा दी जाती है।
  • उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया 17000 से अधिक द्वीपों तथा 260 मिलियन लोगों का एक विशाल द्वीप समूह है।
  • इंडोनेशिया ‘‘द रिंग ऑफ फायर’’ का एक प्रमुख क्षेत्र है, जहां भूकंप एवं ज्वालामुखी विस्फोट प्रायः घटित होते रहते हैं।
  • ‘द रिंग आफ फायर’’ प्लेट टेक्टोनिक्स का प्रत्यक्ष परिणाम है।
  • ‘सुनामी’ जापानी भाषा का शब्द है, जिसमें ‘सु’ का अर्थ है ‘समुद्र तट’ एवं ‘नामी’ का अर्थ है ‘लहरें’।

लेखक-राजन शुक्ला

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.theguardian.com/world/2018/dec/24/sunda-strait-tsunami-volcano-indonesia