साहित्य अकादमी के नए अध्यक्ष

Kambar to head Sahitya Akademi

प्रश्न-हाल ही में कौन साहित्य अकादमी के नए अध्यक्ष चुने गए?
(a) प्रतिभा रॉय
(b) भालचंद नेमाडे
(c) माधव कौशिक
(d) प्रो. चंद्रशेखर कंबार
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 12 फरवरी, 2018 को प्रसिद्ध कन्नड़ साहित्यकार प्रो. चंद्रशेखर कंबार साहित्य अकादमी के नए अध्यक्ष चुने गए।
  • वह साहित्य अकादमी के अध्यक्ष बनने वाले तीसरे कन्नड़ साहित्यकार हैं।
  • इससे पूर्व विनायक कृष्णा गोकक (1983) और यू.आर. अनंतमूर्ति (1993) इसके अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • इस पद पर वह डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी का स्थान लेंगे।
  • वर्ष 2013-18 तक प्रो. कंबार साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष रहे।
  • हिंदी कवि माधव कौशिक इसके उपाध्यक्ष चुने गए।
  • इन दोनों का कार्यकाल 5 वर्ष का होगा।
  • ज्ञातव्य है कि साहित्य अकादमी की स्थापना 12 मार्च, 1954 को हुई थी।

संबंधित लिंक
http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/aboutus/about.jsp
http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/festival/pdf/fol-12-2-18_PressRelease.pdf
http://www.thehindu.com/news/national/karnataka/kambar-is-sahitya-akademi-president/article22730795.ece