सांप की नई प्रजाति ‘ब्लैक शिल्डटेल’ की खोज

प्रश्न-हाल ही में खोजी गई सांप की एक नई प्रजाति ‘ब्लैक शिल्डटेल’ संबद्ध है-
(a)पश्चिमी घाट से
(b)हिमांचल प्रदेश से
(c)पूर्वी घाट से
(d)अंडमान निकोबार द्वीप समूह से
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • हाल ही में अनुसंधान कर्ताओं द्वारा सांप की एक नई प्रजाति ‘ब्लैक शिल्डटेल (Black Shieldtail) खोजी गई है।
  • पश्चिमी घाट की सहयाद्री पर्वत शृंखला में पायी गई इस सर्प प्रजाति को खोजने का श्रेय डॉ. डेविड ग्रोवर, डॉ. विल्किंसन, डॉ.वरद गिरि तथा अशोक कैप्टन को दिया गया है।
  • इस प्रजाति के सांप लगभग 1.5 फिट लम्बे होते हैं।
  • इस प्रजाति के सांप का नाम-भारतीय सर्पविज्ञान संस्था के संस्थापक नीलम कुमार खैरे के नाम पर ‘मेलानोफिडियम खैरे (Melanophidium Khairei) रखा गया है।
  • यह सांप यूरोपेल्टिडे (Uropeltidae) समूह से संबद्ध जो ऐसी सभी सर्प प्रजातियों का समूह है जिनके द्वारा भूमिगत रूप से बिल बना कर निवास किया जाता है।
  • यह सांप दक्षिणी महाराष्ट्र, गोआ तथा उत्तरी कर्नाटक में पाया जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=1079356325419874&set=a.175887062433476.39489.100000365512474&type=3&theater
http://www.mapress.com/j/zt/article/view/zootaxa.4085.4.2
http://www.natureasia.com/en/nindia/article/10.1038/nindia.2016.33