सबकी योजना-सबका विकास जन-अभियान

प्रश्न-किस प्रदेश में ‘सबकी योजना-सबका विकास’ की मूल अवधारणा के तहत 2 अक्टूबर, 2018-31 दिसंबर, 2018 तक जन-अभियान संचालित किया जाएगा?
(a) छत्तीसगढ़
(b) हरियाणा
(c) मध्य प्रदेश
(d) झारखंड
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 सितंबर, 2018 को मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने जानकारी प्रदान की कि प्रदेश में ‘सबकी योजना-सबका विकास’ की मूल अवधारणा के तहत जन-अभियान संचालित किया जाएगा।
  • यह अभियान 2 अक्टूबर, 2018-31 दिसंबर, 2018 तक संचालित होगा।
  • इस अभियान के अंतर्गत ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित कर वर्ष 2019-20 ‘ग्राम पंचायत विकास योजना’ तैयार की जाएगी।
  • इस अभियान हेतु जिलाधिकारी को नोडल और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
  • पंचायत की मदद हेतु नियुक्त सूत्रधार (Facilatators) द्वारा ग्राम पंचायत का मिशन अंत्योदय के अंतर्गत सर्वे किया जाएगा।
  • ग्राम पंचायतों की 100 की स्केल पर रैकिंग का निर्धारण ग्राम की अधोसंरचना, मानव विकास एवं आर्थिक गतिविधि के आधार पर होगा।
  • 28 दिसंबर, 2018 तक सर्वे तथा मैपिंग का कार्य पूरा करके 2 अक्टूबर, 2018 को ग्रामसभा के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत विकास की तैयार की गई योजना 2 अक्टूबर-31 दिसंबर, 2018 तक दो चरणों में ग्राम सभाओं में अनुमोदन हेतु पेश की जाएगी।
  • ग्रामसभा के अनुमोदनोपरांत ग्राम पंचायत विकास योजना का अंतिम प्रकाशन 31 दिसंबर, 2018 तक किया जाएगा।

संबंधित लिंक…
http://mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20180908N3&LocID=1&PDt=9/14/2018

One thought on “सबकी योजना-सबका विकास जन-अभियान”

Comments are closed.