सतर्कता जागरूकता सप्ताह‚ 2021

सतर्कता जागरूकता सप्ताह‚ 2021

प्रश्न-26 अक्टूबर से 1 नवंबर‚ 2021 के मध्य ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ मनाया जा रहा है। वर्ष 2021 में इसकी थीम क्या है?
(a) भ्रष्टाचार मिटाओ-नया भारत बनाओ
(b) स्वतंत्र भारत @75 सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता
(c) सतर्क भारत‚ समृद्ध भारत
(d) मेरा लक्ष्य-भ्रष्टाचार मुक्त भारत
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 26 अक्टूबर से 1 नवंबर‚ 2021 के मध्य सतर्कता जागरूकता सप्ताह (Vigilance Awareness Week), 2021 मनाया गया।
  • मुख्य विषय (Theme)-‘स्वतंत्र भारत @75 : सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता (Independent India @ 75: Self Reliance With Integrity)।
  • उल्लेखनीय है कि यह सप्ताह प्रतिवर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) वाले सप्ताह के दौरान मनाया जाता है।
  • यह सप्ताह नागरिकों की भागीदारी के माध्यम से ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1766851