सखारोव पुरस्कार-2016

sakharov prize 2016

प्रश्न-वर्ष 2016 का सखारोव पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?
(a) कान डुन्डार
(b) नादिया मुराद और लामिया अजी बशर
(c) मुस्तफा यझेमिलेव
(d) रईफ बदावी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 अक्टूबर, 2016 को यूरोपीय संसद द्वारा विचारों की स्वतंत्रता के लिये प्रदान किये जाने वाले सखारोव पुरस्कार-2016 से नादिया मुराद और लामिया अजी बशर को सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी।
  • इन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय यूरोपीय संसद के अध्यक्ष मार्टिन शुल्ज और राजनीतिक समूहों के नेताओं ने किया।
  • नादिया मुराद और लामिया अजी बशर उन हजारों यजीदी महिलाओं/लड़कियों में से हैं जिनको आईएस (Islamic State of Iraq and Syria) ने वर्ष 2014 में यौन गुलाम बनाने के लिये अपहरित कर लिया था।
  • ये दोनों यौन दासता से मुक्ति के लिए संघर्ष करती रहीं।
  • आईएस के यौन दासता में इन पर अत्याचार एवं बलात्कार किये गये।
  • अंततोगत्वा इनका संघर्ष सफल रहा और ये आईएस की कैद से भागने में सफल रहीं।
  • आतंकियों से मुक्ति के पश्चात ये दोनों यजीदियों के मानवाधिकार के लिये कार्य कर रही हैं।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 1988 में स्थापित सखारोव पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने दुनिया भर में मानवाधिकारों के उल्लंघन की ओर ध्यान आकर्षित करने तथा मानवाधिकारों के लिए लड़ने में असाधारण योगदान दिया है।
  • इस पुरस्कार के माध्यम से यूरोपीय संघ मानवाधिकारों के उल्लंघन की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के साथ-साथ पुरस्कार विजेताओं के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करता है।
  • इस पुरस्कार के तहत 50 हजार यूरो की धनराशि विजेता को प्रदान की जाती है।
  • ध्यातव्य है कि 14 दिसंबर, 2016 को स्ट्रसबर्ग, फ्रांस में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष 2016 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • वर्ष 2016 का यह पुरस्कार सऊदी अरब के ब्लागर रईफ बदावी को प्रदान किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.europarl.europa.eu/news/en/news-room/20161024STO48414/nadia-murad-and-lamiya-aji-bashar-winners-of-2016-sakharov-prize