श्रीलंका-द.अफ्रीका टेस्ट शृंखला, 2019

sri lanka – south Africa test series

प्रश्न-25 फरवरी, 2019 को श्रीलंका ने द. अफ्रीका की सर जमीं पर दो टेस्ट मैचों की शृंखला जीत ली। श्रीलंका, द. अफ्रीका में टेस्ट जीतने वाली किस नंबर की एशियाई टीम बनी?
(a) चतुर्थ
(b) तृतीय
(c) दूसरी
(d) पहली
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 13 फरवरी से 24 मार्च, 2019 तक श्रीलंका क्रिकेट टीम द. अफ्रीका के दौरे पर रहेगी।
  • इस दौरान वह 2 टेस्ट, 5 एकदिवसीय तथा 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला खेलेगी।
  • 2 टेस्ट मैचों की शृंखला 13-25 फरवरी, 2019 के मध्य खेली गई।
  • श्रीलंका ने क्लीन स्वीप करते हुए यह शृंखला 2-0 से जीत ली।
  • श्रीलंका की यह जीत हाल में क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर है।
  • श्रीलंका अब इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के बाद द.अफ्रीकी सरजमी पर टेस्ट शृंखला जीतने वाली विश्व की तीसरी प्रथम एशियाई टीम बन गई हैं।
  • भारत एवं पाकिस्तान जैसी धुरंधर एशियाई टीमें भी यह उपलब्धि अब तक नहीं प्राप्त कर पाई है।
  • टेस्ट शृंखला में सर्वाधिक 224 रन बनाने वाले श्रीलंका के कुशल परेरा को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।
  • श्रीलंकाई टेस्ट के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने एवं द. अफ्रीकी टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस थे।
  • 13-17 फरवरी, 2019 के मध्य खेले गए प्रथम टेस्ट मैच में श्रीलंका के कुशल परेरा और विश्वा फर्नांडो ने सफलतापूर्वक जीत के लिए आवश्यक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दसवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (78रन) का रिकॉर्ड बनाया।
  • इससे पूर्व यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक और मुश्ताक अहमद (57रनों का) के नाम था जो उन्होनें वर्ष 1994 में कराची में ऑस्ट्रलिया के विरूद्ध बनाए थे।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/sport/cricket/43874319

https://sportstar.thehindu.com/cricket/hard-work-helps-sri-lanka-creates-history-in-south-africa-karunaratne-test-series-win/article26350827.ece