प्रश्न-हाल ही में संपन्न महिला टेनिस प्रतियोगिता शेनझेन ओपन, 2019 में महिला एकल का खिताब किसने जीता?
(a) एरीना सबालेंका
(b) एलिसन रिस्क
(c) कैटरीना सिनियाकोवा
(d) कैरोलिन गार्सिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- WTA टूर सत्र, 2019 की पेशेवर महिला टेनिस प्रतियोगिता शेनझेन ओपन, 2019 शेनझेन, चीन में 30 दिसंबर, 2018 से 5 जनवरी, 2019 तक आयोजित हुई।
- यह इस प्रतियोगिता का 7वां संस्करण है।
- प्रतियोगिता परिणाम
- महिला एकल
- विजेता-एरीना सबालेंका (बेलारूस)
- उपविजेता-एलिसन रिस्क (संयुक्त राज्य अमेरिका)
- महिला युगल
- विजेता-पेंग शुआई और यांग झाओशुआन (दोनों चीन)
- उपविजेता-डुआन यिंगिंग (चीन) और रेनाटा वोराकावा (चेक गणराज्य)
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…