प्रश्न- 12 अप्रैल 2020 को किस मंत्रालय ने कोविड-19 की विभिन्न चुनौतियों के विभिन्न आयामों को कवर करने हेतु वेब पोर्टल युक्ति का शुभारंभ किया?
(a) रेल मंत्रालय
(b) गृह मंत्रालय
(c) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
(d) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य
- 12 अप्रैल 2020 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने वेब पोर्टल युक्ति (ज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवोन्मेष के साथ कोविड-19 से लड़ता हुआ युवा भारत) : YUKTI (Young India Combating COVID with Knowledge, Technology and Innovation) लांच किया।
- यह मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा की गई कोशिशों एवं पहलों की निगरानी एवं रिकॉर्ड करने के लिए एक अनूठा पोर्टल और डैशबोर्ड है।
- इस पोर्टल का उद्देश्य बेहद समग्र एवं व्यापक तरीके से कोविड-19 की विभिन्न चुनौतियों के विभिन्न आयामों को कवर करना है।
लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1613569