वेधछिद्र भू-भौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना

Borehole Geophysics Research Laboratory (GIRL) is being set up at Karad

प्रश्न- हाल ही में केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहां वेधछिद्र भू-भौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला (BGRL) के निर्माण के लिए भूमि पूजन का नेतृत्व किया?
(a) महाराष्ट्र
(b) आंध्र प्रदेश
(c) ओडिशा
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर (a)
संबंधित तथ्य

  • 2 फरवरी, 2016 को केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र राज्य के कोयना क्षेत्र में स्थित कराड के हजारमाची में वेधछिद्र भूभौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला (Borehole Geophysics Research Laboratory : BGRL) के निर्माण के लिए भूमि पूजन का नेतृत्व किया।
  • उल्लेखनीय है कि इसकी स्थापना वैज्ञानिक ड्रिलिंग जांच के माध्यम से भूकंप की क्रिया विधि को समझने के लिए की जा रही है।
  • वेधछिद्र भू-भौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना का उद्देश्य जियोफिजिकल और जियोटेक्निकल सुविधाओं के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाना है।
  • इसकी स्थापना पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा की जा रही है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=135996