विश्व लॉरियस खेल पुरस्कार, 2017

प्रश्न-14 फरवरी, 2017 को वितरित लॉरियस खेल पुरस्कार कहां प्रदान किए गए?
(a) बर्लिन
(b) शंघाई
(c) मनीला
(d) मोनाको
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • खेलों का ऑस्कर कहे जाने वाले लॉरियस विश्व खेल पुरस्कारों का वार्षिक वितरण मोनाको में संपन्न। (14 फरवरी, 2017)
  • खिलाड़ियों का चयन उनके वर्ष 2016 के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
  • प्रदत्त पुरस्कार
  • लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर-उसैन बोल्ट (जमैका)
  • लॉरियस वर्ल्ड स्पोटर्स वुमेन ऑफ द ईयर-सिमोन बाइल्स (अमेरिका)
  • लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर-शिकागो कब्स (अमेरिका)
  • लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर-निको रॉसबर्ग (जर्मनी)
  • लॉरियस वर्ल्ड कम बैंक ऑफ द ईयर-माइकल फेल्पस (अमेरिका)
  • लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर विथ ए डिसएबिलिटी (दिव्यांग)-बीट्राइस विओ (इटली)
  • लॉरियस वर्ल्ड एक्शन स्पोटर्स पर्सन ऑफ द ईयर-रचेल अथर्टन (ब्रिटेन)
  • लॉरियस स्प्रिट ऑफ स्पोर्ट अवॉर्ड-लीसेस्टर सिटी एफसी (ब्रिटेन)
  • प्रथम बेस्ट स्पोर्टिंग मोमंट ऑफ द ईयर अवार्ड-बार्सीलोना U-12S
  • प्रतिष्ठित, लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड अॅवार्ड-वेव्स फॉर चेंज (द. अफ्रीका आधारित संगठन)
  • स्पोर्टिंग इन्सपीरेशन-रिफ्यूजी ओलंपिक टीम
  • यह उसैन बोल्ट का चौथा लॉरियस खिताब है।
  • इससे पूर्व बोल्ट ने वर्ष 2009,2010 और 2013 में पुरस्कार जीता था।
  • स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने पुरुषों में सर्वाधिक चार बार यह अवॉर्ड जीता है। इस प्रकार बोल्ट ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
  • इनके अलावा अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और सर्फर केली स्टेलर ने भी चार बार यह अवॉर्ड विभिन्न्न श्रेणियों पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में अवॉर्ड जीता है।
  • 10 सदस्यीय ओलंपिक रिफ्यूजी टीम में सीरिया, कांगो, इथोपिया और दक्षिण सूडान के शरणार्थियों ने स्थलेटिक्स, तैराकी और जूडो में भाग लिया था।
  • इनकी दल प्रमुख केन्याई धाविका तेगेला लौराप थीं।

संबंधित लिंक

http://laureus17.laureus.com/winners/
http://laureus17.laureus.com/news/news/and-the-winners-are/