विश्व रेडक्रॉस दिवस-2019

World Red Cross Day
प्रश्न-विश्व रेडक्रॉस दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 5 मई
(b) 6 मई
(c) 8 मई
(d) 9 मई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 8 मई, 2019 को पूरे विश्व में विश्व रेडक्रॉस दिवस (World Red Cross Day) मनाया गया।
  • इस वर्ष इस दिवस का मुख्य विषय  (Theme) ‘Love’ था।
  • इस दिवस को रेड क्रीसेंट डे भी कहा जाता है।
  • यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी डयूनैंट (Henry Dunant) के जन्म दिवस (8 मई, 1828) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • शांति के लिए पहला नोबेल पुरस्कार हेनरी डयूनैंट को प्रदान किया गया था।
  • इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेडक्रॉस एक गैर-सरकारी संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 1863 में की गई थी।
  • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।
  • यह संगठन सशस्त्र हिंसा एवं पीड़ित लोगों और युद्धबंदियों के लिए काम करता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http:// https://www.news18.com/news/india/world-red-cross-day-the-theme-this-year-is-love-2132611.html

https://www.indiacelebrating.com/events/world-red-cross-day/