प्रश्न-विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम बार किसने रजत पदक जीता-
(a) पी.वी.सिंधु (b) साइना नेहवाल
(c) ज्वाला गुट्टा (d) प्रकाश पादुकोण
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- विश्व बैडमिंटन की शीर्ष प्रतियोगिता BWF विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप, 2015 इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में 10 से 16 अगस्त, 2015 के मध्य संपन्न हुई।
- चैंपियनशिप के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे-
- पुरुष एकल
स्वर्ण पदक- चेन लांग (चीन)
रजत पदक-ली चोंग वेई (मलेशिया)
कांस्य पदक-केंटो मोमोटा (जापान) एवं जान जोर्गेंसन (डेनमार्क) - महिला एकल
स्वर्ण पदक-कैरोलीना मारिन (स्पेन)
रजत पदक-साइना नेहवाल (भारत)
कांस्य पदक-सुंग जी-ह्युन (द. कोरिया) एवं लिंडावेनी फनेत्री (इंडोनेशिया) - पुरुष यगुल
स्वर्ण पदक-मोहम्मद एहसान एवं हेंद्रा सेतियावान (दोनों इंडोनेशिया)
रजत पदक-लियु शिआओलांग एवं क्यिु जिहान (दोनों चीन) - महिला युगल
स्वर्ण पदक-तियान क्विंग एवं झाओ युनलेई (दोनों चीन)
रजत पदक-क्रिस्टिना पेडरसन एवं कैमिला रिटरजुल (दोनों डेनमार्क) - मिश्रित युगल
स्वर्ण पदक-झांग नान एवं झाओ युनलेई (दोनों चीन)
रजत पदक-लियु चेंग एवं बाओ यिक्सिन (दोनों चीन) - चैंपियनशिप की पदक तालिका में चीन ने 3 स्वर्ण 2 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
- भारत एवं मलेशिया 1-1 रजत पदक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहे।
- साइना इस उच्चस्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
- विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का अब तक का प्रदर्शन इस प्रकार है-
- 1983 कोपेनहेगन में कांस्य-प्रकाश पादुकोण (पुरुष एकल)
- 2011 लंदन में कांस्य-ज्वाला गुट्टा एवं अश्विनी पोनप्पा (महिला युगल)
- 2013 गुआंगझु में कांस्य-पी.वी.सिंधु (महिला एकल)
- 2014 कोपेनहेगन में कांस्य-पी.वी.सिंधु (महिला एकल)
- 2015 जकार्ता में रजत-साइना नेहवाल (महिला एकल)
- उल्लेखनीय है कि झाओ युनलेई विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का सर्वाधिक 5 बार खिताब जीतने वाली विश्व की प्रथम महिला खिलाड़ी बन गयीं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bwfbadminton.org/page.aspx?id=28534
http://bwf.tournamentsoftware.com/sport/winners.aspx?id=196570E9-BF0B-47C8-A3B9-1F766AAABC36
http://www.livemint.com/Consumer/nwzafpamdXXx760o6EfaKI/Saina-Nehwal-becomes-first-Indian-to-win-silver-at-World-Bad.html
http://aajtak.intoday.in/sports/story/celebrities-congratulate-saina-nehwal-for-her-silver-medal-in-world-championship-1-828278.html
http://economictimes.indiatimes.com/news/sports/saina-nehwal-becomes-first-indian-to-enter-world-championship-finals/articleshow/48495804.cms