विश्व निर्वाचन निकाय संघ के नए अध्यक्ष

प्रश्न-3 सितंबर, 2019 को किसने विश्व निर्वाचन निकाय संघ (AWEB) की अध्यक्षता संभाली?
(a) अशोक लवासा
(b) सुनील अरोड़ा
(c) सुशील चंद्रा
(d) उमेश सिन्हा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 3 सितंबर, 2019 को भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने विश्व निर्वाचन निकाय संघ (AWEB: Association of World Election Bodies) की अध्यक्षता संभाली
  • भारत वर्ष 2019 से 2021 तक AWEB की अध्यक्षता करेगा।
  • भारत ने रोमानिया से इसकी अध्यक्षता ग्रहण की।
  • गौरतलब है कि भारत को वर्ष 2017 में बुखारेस्ट में आयोजित महासभा की बैठक में  AWEB का अध्यक्ष मनोनीत किया गया था।
  • 2-4 सितंबर, 2019 के मध्य AWEB की चौथी आम सभा का आयोजन बंगलुरू (कर्नाटक) में किया गया।
  • नई दिल्ली स्थित भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान प्रशिक्षण अनुसंधान एवं प्रलेखन का AWEB केंद्र स्थापित किया जाएगा।
  • आम सभा ने AWEB के नए उपाध्यक्ष के रूप में दक्षिण अफ्रीका के निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष ग्लेन व्यूमा माशिनिनी एवं नए महासचिव के रूप में दक्षिण कोरिया के जॉनग्यून चोई (Jonghyun Choi) के नाम को अनुमोदित किया।
  • उल्लेखनीय है कि भारत AWEB का संस्थापक सदस्य है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

https://eci.gov.in/files/file/10537-cec-sh-sunil-arora-assumes-chairmanship-of-association-of-world-election-bodies/

https://eci.gov.in/files/file/10533-eternal-vigilance-is-the-price-for-liberty%E2%80%9D-%E2%80%93-chief-election-commissioner-sh-sunil-arora-reiterated-this-old-adage-while-giving-his-remarks-at-the-extraordinary-session-of-the-executive-board-of-a-web-at-bengaluru/