विश्व जल दिवस

प्रश्न-22 मार्च, 2021 को ‘विश्व जल दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2021 में इस दिवस का मुख्य विषय क्या है?
(a) जल और जलवायु परिवर्तन
(b) पर्यावरण के लिए जल
(c) वैल्युइंग वाटर
(d) सतत भविष्य के लिए जल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 22 मार्च, 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व जल दिवस’ (World Water Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2021 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- ‘‘वैल्युइंग वाटर” (Valuing water) है।
  • इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य जल संकट से निपटने हेतु लोगों को जागरूक करना है।
  • वर्ष 1992 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित पर्यावरण एवं विकास के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) में ‘विश्व जल दिवस’ मनाने की पहल की गई।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1993 में प्रतिवर्ष 22 मार्च को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल शक्ति अभियान : कैच द रेन कैम्पेन का वर्चुअल शुभारम्भ किया।
  • इस अभियान का नारा है – ” जहां भी गिरे , जब भी गिरे , वर्षा जल एकत्र करें” ।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/water-day

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1706407