विश्व के 100 उच्चतम भुगतान पाने वाले एथलीटों की सूची 2020

The World's Highest-Paid Athletes 2020

प्रश्न- 29 मई 2020 को फोर्ब्स द्वारा विश्व के 100 उच्चतम भुगतान पाने वाले एथलीटों की सूची 2020 जारी की गई। इस सूची में किस खिलाड़ी को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ?
(a) रोजर फेडरर
(b) लियोनेल मेसी
(c) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
(d) फ्लायड मेवेदर
उत्तर- (a)
संबंधित तथ्य

  • 29 मई 2020 को प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स द्वारा विश्व के 100 उच्चतम भुगतान पाने वाले एथलीटों (The World’s Highest-Paid Athletes 2020) की सूची जारी की गई।
  • इस सूची में स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर 106.3 मिलियन डॉलर आय के साथ शीर्ष स्थान पर रहे।
  • पुर्तगाल के प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 105 मिलियन डॉलर आय के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • अर्जेंटीना के प्रसिद्ध फुटबॉलर लियोनेल मेसी 104 मिलियन डॉलर की आय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
  • ब्राज़ील के प्रसिद्ध फुटबॉलर नेमार 95.5 मिलियन डॉलर की आय के साथ चौथे स्थान पर रहे।
  • अमेरिका के प्रसिद्ध बास्केटबॉल खिलाड़ी लीब्रोन जेम्स 88.2 मिलियन डॉलर आय के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
  • इसके अलावा अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में सर्बिया के नोवाक जोकोविक 44.6 मिलियन डॉलर आय के साथ 23वें, स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल 40 मिलियन डॉलर आय के साथ 27वें, जापान की महिला टेनिस खिलाड़ी नावोमी ओसाका 37.4 मिलियन डॉलर आय के साथ 29वें तथा अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स 36 मिलियन डॉलर आय के साथ 33वें स्थान पर रही।
  • इस वर्ष की सूची में भारत के एकमात्र खिलाड़ी को स्थान प्राप्त हुआ।
  • भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 26 मिलियन डॉलर के साथ सूची में 66वें स्थान पर रहे।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.forbes.com/athletes/#2e2ff20c55ae