विश्व के 100 उच्चतम भुगतान पाने वाले एथलीटों की सूची-2017

2017 List Of The World's 100 Highest-Paid Athletes

प्रश्न-8 जून, 2017 को फोर्ब्स द्वारा विश्व के 100 उच्चतम भुगतान पाने वाले एथलीटों की सूची-2017 जारी की गई। इस सूची में किस भारतीय खिलाड़ी को स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) महेंद्र सिंह धोनी
(b) विराट कोहली
(c) युवराज सिंह
(d) शिखर धवन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 जून, 2017 को प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स द्वारा ‘विश्व के 100 उच्चतम भुगतान पाने वाले एथलीटों की सूचीः 2017’ (The World’s 100 Highest-Paid Athletes: 2017) जारी की गई।इस सूची में पुर्तगाल के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) 93 मिलियन अमेरिकी डॉलर आय के साथ शीर्ष पर रहे।
  • यह गतवर्ष (2016) में भी इस सूची में शीर्ष पर थे।
  • इस सूची में अमेरिका के बॉस्केट बॉल खिलाड़ी लीब्रान जेम्स (LeBron James) 86.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर आय के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी 80 मिलियन अमेरिकी डॉलर आय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
  • स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर 64 मिलियन अमेरिकी डॉलर आय के साथ चौथे तथा अमेरिका के बॉस्केट बॉल खिलाड़ी केविन ड्यूरांट (Kavin Durant) 60.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर आय के साथ पांचवे स्थान पर रहे।
  • इस वर्ष इस सूची में भारत के एकमात्र खिलाड़ी को स्थान प्राप्त हुआ।
  • भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर आय के साथ इस सूची में 89वें स्थान पर रहे।
  • वर्ष 2017 में सूची में केवल एक महिला को शामिल किया गया है।
  • प्रसिद्ध अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर आय के साथ इस सूची में 51वें स्थान पर रहीं।
  • इसके अलावा अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में प्रसिद्ध अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स 37.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर आय के साथ 17वें तथा सर्बिया के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक 37.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर आय के साथ 16वें स्थान पर रहे।

संबंधित लिंक
https://www.forbes.com/sites/forbespr/2017/06/07/forbes-releases-its-2017-list-of-the-worlds-100-highest-paid-athletes/#176267c67d3c
https://www.forbes.com/athletes/#7d32bac855ae
https://www.forbes.com/profile/virat-kohli/?list=athletes