विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, 2018

प्रश्न-हाल ही में हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित हुई। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस चैंपियनशिप में रूस ने 10 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीता और पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
(b) जापान पदक तालिका में दूसरे और यूनाइटेड स्टेट्स तीसरे स्थान पर रहा।
(c) भारत पदक तालिका में उजबेकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर रहा।
(d) भारतीय महिला रेसलर बबिता फोगाट ने फ्री स्टाइल स्पर्धा के 57 किग्रा. भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 20-28 अक्टूबर, 2018 के मध्य विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, 2018 (15वां संस्करण) का आयोजन बुडापेस्ट, हंगरी में किया गया।
  • इस चैंपियनशिप में रूस ने कुल 13 पदक (10 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक) प्राप्त किए और वह अंकतालिका में शीर्ष पर रहा।
  • जापान 5 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक (कुल 10 पदक) प्राप्त कर दूसरे और यूनाइटेड स्टेट्स 4 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक (कुल 12 पदक) प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा।
  • भारत इस चैंपियनशिप में कुल 2 पदक (1 रजत, 1 कांस्य पदक) प्राप्त कर पदक तालिका में उजबेकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर रहा।
  • रूस ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती स्पर्धा में 178-178 अंक प्राप्त कर टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती में जापान ने 156 अंक प्राप्त किए और वह टीम रैंकिंग में शीर्ष पर रहा।
  • इस प्रतियोगिता में भारतीय रेसलर (पहलवान) बजरंग पुनिया ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 65 किग्रा. भार वर्ग में रजत पदक जीता।
  • पुनिया को फाइनल मुकाबले में जापान के रेसलर ताकुतो ओटोगुरो ने पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
  • महिलाओं की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 57 किग्रा. भार वर्ग में भारत की पूजा ढांडा ने कांस्य पदक जीता।
  • पूजा से पूर्व अल्का तोमर (2006), गीता फोगाट (2012) और बबिता फोगाट (2012) में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीत चुकी हैं।
  • इस चैंपियनशिप में यूनाइटेड वर्ल्ड रैंकिंग द्वारा जारी सूची में भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया को 65 किग्रा. भार वर्ग में (45 अंक) तीसरी वरीयता प्रदान की गई थी।
  • विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में वरीयता प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय रेसलर हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://unitedworldwrestling.org/event/world-championships-33
https://en.budapestwrestling2018.com/