विश्व आर्द्रभूमि दिवस

World Wetlands Day

प्रश्न-2 फरवरी, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ मनाया गया। इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) है-
(a) हमारे भविष्य के लिए आर्द्रभूमि
(b) सत्त पोषणीय विकास के लिए आर्द्रभूमि
(c) एक सतत शहरी भविष्य के लिए आर्द्रभूमि
(d) पर्यावरण संरक्षण के लिए आर्द्रभूमि
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 2 फरवरी, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ (World Wetlands & Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘‘एक सतत शहरी भविष्य के लिए आर्द्रभूमि’’ (Wetlands for a sustainable urban future) था।
  • ज्ञातव्य है कि 2 फरवरी, 1971 को विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महत्व हेतु आर्द्रभूमि के संरक्षण के लिए ‘रामसर कन्वेंशन’ पर ईरान के शहर रामसर में हस्ताक्षर हुए थे।
  • यह दिवस वर्ष 1997 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।
  • इस दिवस का उद्देश्य आर्द्रभूमि के संरक्षण के लिए जागरूकता लाना एवं इस बारे में सकारात्मक और स्वीकारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करना है।
  • उल्लेखनीय है कि रामसर सचिवालय आर्द्रभूमि के महत्व और मूल्यों के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने संबंधी विभिन्न जानकारियों को उपलब्ध कराता है।
  • गौरतलब है कि आर्द्रभूमि प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • इस वर्ष भारत में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने असम सरकार के वन विभाग के सहयोग से रामसर स्थल दीपोर बील में राष्ट्रीय स्तरीय ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ का आयोजन किया।

संबंधित लिंक
http://whc.unesco.org/en/news/1778
http://www.worldwetlandsday.org/
http://www.ptinews.com/news/9459733_Save-wetlands-as-they-save-humanity–Harsh-Vardhan.html