वियतनाम ने भारतीय मूंगफली के आयात पर प्रतिबंध हटाया

Vietnam Lifts Ban on Import of Indian Groundnut

प्रश्न- हाल ही में वियतनाम ने भारतीय मूंगफली के आयात पर प्रतिबंध हटा लिया। यह प्रतिबंध अस्थायी तौर पर कब से लगाया गया था?
(a) अप्रैल, 2015
(b) मई, 2015
(c) मार्च, 2015
(d) जुलाई, 2015
उत्तर (a)
संबंधित तथ्य

  • 1 फरवरी, 2016 को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार वियतनाम ने भारतीय मूंगफली के आयात पर प्रतिबंध हटा लिया।
  • गौरतलब है कि वियतनाम ने 6 अप्रैल, 2015 से भारत से मूंगफलियों के आयात को अस्थायी तौर पर स्थगित कर दिया था।
  • वियतनाम का पौध संरक्षण विभाग 18 जनवरी, 2016 से मूंगफली के लिए आयात स्वीकृति जारी करेगा।
  • इस प्रतिबंध को वियतनाम प्रतिनिधिमंडल की दिसंबर, 2015 में हुई भारत यात्रा के मद्देनजर हटाया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=135973