वर्ष 2020 के बाद वैश्विक जैव विविधता कार्य योजना पर दक्षिण एशियाई परामर्श बैठक‚ 2022

प्रश्न-6-7 जनवरी‚ 2022 को वैश्विक जैव विविधता कार्य योजना पर दक्षिण एशियाई परामर्श बैठक कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली
(b) कोलंबो
(c) ढाका
(d) काठमांडू
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 6-7 जनवरी‚ 2022 को वर्ष 2020 के बाद वैश्विक जैव विविधता कार्य योजना पर दक्षिण एशियाई परामर्श बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।
  • बैठक में बांग्लादेश‚ भूटान‚ मालदीव‚ नेपाल‚ श्रीलंका और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • इसके अलावा‚ जैविक विविधता सम्मेलन‚ मॉन्ट्रियल के सचिवालय‚ वैश्विक पर्यावरण केंद्र वाशिंगटन‚ नई दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास‚ यूएनडीपी-भारत‚ कनाडा और सिंगापुर में आईयूसीएन कार्यालय‚ नेशनल ज्योग्राफिक‚ यूएसए और कैम्पेन फॉर नेचर मॉन्ट्रियल के प्रतिनिधियों ने इस आभासी सह वास्तविक बैठक में भाग लिया।
  • केंद्रीय पर्यावरण‚ वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • दो दिवसीय इस क्षेत्रीय परामर्श बैठक से उन रणनीतियों को विकसित करने में मदद मिलेगी जो मार्च‚ 2022 में जिनेवा में आयोजित सीबीडी की वैश्विक बैठकों और अप्रैल-मई‚ 2022 में चीन में सीबीडी के 15वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टी सम्मेलन में सहायक होंगे।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1788089