वर्ष 2017 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize in Economic Sciences 2017

प्रश्न-9 अक्टूबर, 2017 को वर्ष 2017 का अर्थशास्त्र (आर्थिक विज्ञान) का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) रघुराम राजन
(b) एंगस डेयटन
(c) रिचर्ड एच. थेलर
(d) ओसन मिचेल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 9 अक्टूबर, 2017 को ‘द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ सांइसेज’ द्वारा वर्ष 2017 का अर्थशास्त्र (आर्थिक विज्ञान) का नोबेल पुरस्कार प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच. थेलर (Richard H. Thaler) को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • उन्हें यह पुरस्कार व्यवहारिक अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • पुरस्कारस्वरूप उन्हें 9 मिलियन स्वीडिश क्राउन (1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की राशि प्रदान की जाएगी।
  • उल्लेखनीय है कि स्वेरिजेस रिक्सबैंक (Sveriges Riksbank) जो स्वीडन की केंद्रीय बैंक है, ने वर्ष 1968 में नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में ‘आर्थिक विज्ञान’ में पुरस्कार की स्थापना की थी।
  • वर्ष 1969 में आर्थिक विज्ञान का पहला नोबेल पुरस्कार रग्नार फ्रिश्च (Rannar Frisch) और जॉन टिनबर्गेन (Jan Tinbergen) को प्रदान किया गया था।
  • इलिनार ओस्ट्राम (Elinor Ostrom) वर्ष 2009 में आर्थिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला थीं।
  • गौरतलब है कि वर्ष 2017 के अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार विजेताओं की संभावित सूची में भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी शामिल थे।

संबंधित लिंक
https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/economic-sciences/laureates/2017/
https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/economic-sciences/laureates/2017/thaler-facts.html
https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/economic-sciences/laureates/index.html
https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/economic-sciences/laureates/2017/press.html