लोनली प्लैनेटः 2018 में यात्रा हेतु सूची

lonely planet best in travel 2018

प्रश्न-अमेरिका की ट्रैवेल गाइड कंपनी ‘लोनली प्लैनेट’ ने वर्ष-2018 में यात्रा हेतु किस देश को पहला स्थान दिया है?
(a) चीन
(b) पुर्तगाल
(c) जॉर्जिया
(d) चिली
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • अक्टूबर, 2017 में अमेरिका की ट्रैवेल गाइड कंपनी ‘लोनली प्लैनेट’ ने वर्ष 2018 यात्रा हेतु बेस्ट इन ट्रैवल्स नामक विभिन्न्न स्थानों की सूची जारी की।
  • देशों की सूची में पहले स्थान पर चिली, दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया तथा तीसरे स्थान पर पुर्तगाल है।
  • इनके पश्चात इस सूची में जिबूती, न्यूजीलैंड, माल्टा, जॉर्जिया, मॉरिशस, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका को स्थान प्राप्त हुआ है।
  • कंपनी द्वारा जारी शहरों की सूची में स्पेन का सेविल (Seville) पहले, अमेरिका का डेट्रॉयट दूसरे तथा ऑस्ट्रेलिया का कैनबरा तीसरे स्थान पर है।
  • वर्ष 2018 में यात्रा के लिये क्षेत्रों की सूची में उत्तरी आयरलैंड का बेलफास्ट एवं द काजवे कोस्ट पहले, अमेरिका का अलास्का दूसरे तथा स्लोवेनिया का जुलियन अल्पस तीसरे स्थान पर है। इसी सूची में भारत के लाहौल एवं स्पीति को आठवां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • सबसे अच्छा मूल्य अर्थात मितव्ययी यात्रियों को लुभाने वाले सर्वश्रेष्ठ 10 स्थलों की सूची में इस्टोनिया का टैलीन पहले, स्पेन का लेंजरोट व कैनरी द्वीप समूह दूसरे तथा अमेरिका का एरीजोना तीसरे स्थान पर है।

संबंधित लिंक
https://www.lonelyplanet.com/best-in-travel
https://www.lonelyplanet.com/best-in-travel/countries
https://www.lonelyplanet.com/best-in-travel/regions#8
https://www.lonelyplanet.com/best-in-travel/cities