लेफ्टिनेंट जनरल जे.एफ.आर. जैकब

Lt Gen JFR Jacob

प्रश्न-हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल जे.एफ. आर. जैकब का निधन हो गया। उन्होंने किस युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
(a) भारत-चीन युद्ध
(b) भारते-पाकिस्तान युद्ध 1971
(c) भारत-पाकिस्तान युद्ध 1998
(d) द्वितीय विश्व युद्ध
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 13 जनवरी, 2016 को लेफ्टिनेंट जनरल जे.एफ. आर. जैकब का नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।
  • उन्हें वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत और बांग्लादेश की आजादी में उनकी शानदार भूमिका के लिए जाना जाता है।
  • तत्कालीन मेजर जनरल जैकब ने युद्ध के दौरान भारतीय सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।
  • वह वर्ष 1942 में ब्रिटिश इंडियन आर्मी में शामिल हुए।
  • इन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध तथा 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भाग लिया था।
  • वह वर्ष 1978 में सेना से सेवानिवृत्त हुए।
  • अपनी सेवानिवृत्ति के बाद वे गोवा व पंजाब के राज्यपाल बनाए गए थे।
  • ‘सरेंडर एट ढाकाः बर्थ ऑफ ए नेशन’ और ‘एन ओडिशी इन वार एंड पीसः एन ऑटोबायोग्रॉफी बाई लेफ्टिनेंट जनरल जे.एफ.आर. जैकब’ इनकी दो प्रमुख कृतियां हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=134442
https://en.wikipedia.org/wiki/J._F._R._Jacob