रूस‚ नासा के साथ क्रॉस फ्लाइट कार्यक्रम के विस्तार पर सहमत

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) 28 दिसंबर‚ 2023 को रूस की अंतरिक्ष एजेंसी‚ रोस्कोस्मोस द्वारा नासा के साथ अपने क्रॉस फ्लाइट कार्यक्रम (अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर) को वर्ष 2025 तक विस्तारित करने पर सहमति व्यक्त की है।
(ii) यह नवीनतम विस्तार दोनों देशों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर एक साथ कार्य करने‚ उसे जारी रखने तथा संसाधनों और विशेषज्ञता को साझा करने में मददगार साबित होगा।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) और (ii) (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

  • इस कार्यक्रम ने रूस तथा अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर यात्रा करने की अनुमति प्रदान की थी।
  • आईएसएस कार्यक्रम रूसी अंतरिक्ष यात्रियों को अमेरिकी अंतरिक्ष यान पर तथा अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को रूसी अंतरिक्ष यान पर यात्रा करने की अनुमति देता है।

लेखक -नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hindustantimes.com/world-news/russia-nasa-agree-joint-iss-flights-2025-101703755210558.html

https://www.thehindu.com/sci-tech/science/russia-extends-cross-flight-programme-with-nasa-until-2025-roscosmos/article67697763.ece